अजब गजब: बिहार के इस गांव में नहीं हो पाती हैं लोगों की शादी, फोन पर मैसेज कर ठुकरा देते हैं रिश्ता, वजह है बेहद चौंकाने वाली

बिहार के इस गांव में नहीं हो पाती हैं लोगों की शादी, फोन पर मैसेज कर ठुकरा देते हैं रिश्ता, वजह है बेहद चौंकाने वाली
  • शादी होने से पहले टूट जाता है रिश्ता
  • फोन पर मैसेज भेजकर शादी के लिए कर देते हैं मना
  • बिहार के गांव की है अजीबोगरीब कहानी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में शादी को लेकर अलग तरह की रीति रिवाज , रस्में और पररंपराएं होती है। भारत में इसे केवल विवाह ही नहीं बल्कि एक पवित्र बंधन के रूप में माना जाता है। कहा जाए तो यह एक तरह का त्योहार ही है। जिसमें शामिल होने के लिए घर के रिश्तादरों और सगे संबंधी से लेकर दोस्त और करीबी तक शरीक होते हैं। शादी में दुल्हा और दुल्हन को लेकर भी कई तरह की अनोखी रस्में होती है। इसके अलावा भारत में दुल्हा और दुल्हन को देखने की भी अनूठी परंपराए है। आमतौर लड़के वाले दुल्हन के बारे में घर के कामकाज, नौकरी आदि से जुड़ी जानाकारी हासिल करते हैं। वहीं, लड़का देखने वाले लोग उसकी नौकरी, परिवार और रिश्तेदारी चीजों के बारे में पता लगाते हैं। मगर, क्या आप जानते है कि बिहार में एक गांव ऐसा है जहां पर लड़का और लड़की की शादी नहीं हो पाती है। ऐसा होने के पीछे लोग अलग अलग तरह के कारण बताते हैं।

लड़कों की नहीं हो पाती है शादी

दरअसल, यह अजीबोगरीब जगह बिहार के बेगूसराय जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर मटिहानी प्रखंड स्थित ग बहलपुर गांव है। यहां पर 350 से ज्यादा लोगों का परिवार बसता हैं। साल 1992 में यह गांव गंगा नदी के कटाव के चलते अलग हो गया था। इस वजह से पूरा गांव की जनसंख्या मटिहानी लखमिनिया में आकर रहने लगी है। गांव के कई लोगों का कहना है कि साल 1992 से उनके पास न ही खाने का और न ही रहने के लिए पक्के मकान है। ऐसे में इस गांव में जब कोई रिश्ता लेकर आता है। तब रिश्तेदार उन्हें नाश्ता कराने के बाद उन्हें शाम को फोन पर मैसेज भेजकर रिश्ता ठुकरा देते है। इसमें वह लिखते हैं कि उन्हें आपका यह रिश्ता मंजूर नहीं है।

गांव वालों ने बताई वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारे में बहलपुर गांव की रहने वाली उमावती देवी का कहना है कि उनका 30 साल का लड़का है। उसकी शादी करने के लिए कोई लड़की वाले राजी नहीं होते हैं। इसके अलावा गांव के रहवासी रामसुंदर पंडित ने कहा कि गांव में रिश्ता लेकर आने वाले लोग तीन से चार हजार रुपये यह सोचकर खर्च करते हैं कि उनकी बात किसी भी तरह पक्की हो जाए। मगर, शाम आते-आते लोग गांव वाले यह मैसेज कर दते हैं कि वह रिश्ता नहीं करना चाहते हैं।

Created On :   8 April 2024 4:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story